लापरवाही पर दो एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

लापरवाही पर दो एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत 9 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक गांव गांव बच्चे और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। बीते सोमवार को डब्ल्यूएचओ की टीम मधुबन और धनउर गांव का निरीक्षण किया था। जांच में लापरवाही की शिकायत पर दोनों गांव की एएनएम की सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। विभागीय कार्रवाई से खलबली मची है।

शासन की ओर से दो साल से पांच वर्ष के छूटे हुए बच्चे और गर्भवती महिलाओं की टीकाकरण कराने का निर्देश है। इसको लेकर 9 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक विशेष अभियान गांव गांव चलाया जा रहा है। जिसकी जांच के लिये जिला से बीते 10 अक्तूबर को सर्विलास मेडिकल आफिसर की टीम (एसएमओ)डब्ल्यूएचओ विभाग की ओर से मधुबन और धनउर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों का टीकाकरण तो दूर हब कटर सहित दवा भी उपलब्ध नही था। जांच टीम की शिकायत पर बर्थरा कला और जमुनीपुर की एएनएन का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि शासन की योजना के तहत लापरवाही क्षम्य नही होगा। सभी एएनएम को निर्देश दिया गया है। टीकाकरण अभियान नियमित चलाया जाय। इस मौके पर एचईओ रजनीकांत राय,शाहिद आलम अंसारी सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages