जेसीबी से खुदाई के दौरान दुकान का छज्जा गिरने से रोष - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 20 नवंबर 2023

जेसीबी से खुदाई के दौरान दुकान का छज्जा गिरने से रोष

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा चंदौली-सैदपुर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के ऊपर मनमानी करने का आरोप लग रहा है। सकलडीहा बाजार के सघन तिराहे के करीब शनिवार को नाली के लिए गड्ढा कर रहे जेसीबी मशीन से किराने की दुकान के छत को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी नाली बनाने के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं।

चंदौली-सैदपुर मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। प्रारंभिक दौर में सड़क के दोनों किनारो पर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी ज़द में बाजार की कई दुकानें आने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। शनिवार को सघन तिराहे के समीप संचालित किराने की दुकान को विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विशुनपुरा गांव निवासी अशोक कुमार किराने की दुकान खोलकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दुकान क्षतिग्रस्त होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के मनमाने एवं पक्षपातपूर्ण रवैये से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी नेता दिलीप गुप्ता व केके सोनी ने बताया कि नाली  व सड़क निर्माण के दौरान कुछ व्यापारियों के साथ सहयोगात्मक व पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जबकि गरीब दुकानदारों के भवन को छतिग्रस्त कर उनके व्यापार को प्रभावित किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages