एनएसएस के छात्रों ने सीखा पुलिस सेवा कार्यप्रणाली का गुण - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 15 नवंबर 2023

एनएसएस के छात्रों ने सीखा पुलिस सेवा कार्यप्रणाली का गुण

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा युवा खेल मंत्रालय द्वारा संचालित छात्र प्रशिक्षण योजना के तहत एनएसएस के छात्र छात्रायें पुलिस प्रशिक्षण की तैयारी में जुट गये है। मगलवार को पुलिस छात्र अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के तहत सकलडीहा पीजी कॉलेज के एनएसएस के छात्र छात्रायें पुलिसिंग कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान उन्हें पुलिस की सेवा और कार्यशैली पर विस्तार से जानकारी दी गयी।


राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डा. जितेन्द्र यादव द्वारा जिले की पच्चास छात्र छात्रों का चयन किया गया है। यह प्रशिक्षण एक माह तक चार घंटे प्रतिदिन छात्र थाने पर पहुंचकर पुलिस विभाग के कार्य पद्धति और कार्य शैली का प्रशिक्षण लेंगे। इस क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)के

छात्र छात्राओं ने कानून और अपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान यातायात नियंत्रण,साइबर क्राइम, मानव तस्करी कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषय पर प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ.जितेंद्र यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्रों में पुलिस और देश सेवा का भाव जागृत होगया। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य सहित नियामत अली,चंद्रकेश राय,कमलेश कुमार,आकाश कुमार गौतम,आसिफ अंसारी ,भारत कुमार भारतीय,तनु कुमारी,राधिका यादव आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages