आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में दो गिर कर घायल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में दो गिर कर घायल

 

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित मुख्य मार्ग पर देर शाम दो बाइक सवार सड़क पर घूम रहे आवारा पशु को बचाने में गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया वही प्राथमिक इलाज के दौरान चिकित्सक डॉ0 संजीव जायसवाल व फार्मासिस्ट मनोज वर्मा ने घायल हीरालाल 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लाल राम को हालात गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वही साथ मे वीरेंद्र राम 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुधार राम को हल्की चोट होने पर इलाज के दौरान छोड़ दिया गया।जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार महरखा गांव निवासी सकलडीहा अपने निजी कार्य से आ रहे थे कि आवारा पशु को बचाने के चक्कर में दोनों गिरकर घायल हो गए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages