रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा लम्बे अंतराल के बाद सकलडीहा ब्लॉक से तहसील जाने वाली मार्ग पर बीते एक सप्ताह पूर्व सीसी और पिच कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया। लेकिन सीसी मार्ग पर दोनो तरफ गड्ढा होने के कारण दुघर्टना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने सीसी मार्ग के किनारे मिट्टी पटवाने की मांग उठाया है। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों पर रोक लगाने की मांग किया है।
क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के प्रयास से 70 मीटर सीसी और 200 मीटर पिच कार्य बीते एक सप्ताह पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया गया। एक्सीईएन राजेश कुमार मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पूरा होने पर सीसी मार्ग ऊंचा होगया है। मिट्टी नही पाटे जाने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यही नही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा घेरा गया मार्ग पर चार पहिया वाहन आने जाने से दरार होने की संभावना बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मिट्टी डलवाने के साथ चार पहिया वाहनों पर रोक लगाने की मांग किया है। अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी सुदामा यादव ने बताया कि दो सप्ताह तक रोड पक जाने पर ही चार पहिया वाहना चलाया जायेगा। रोड पकने के बाद मिट्टी सीसी रोड पर डलवाया जायेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें