जरूरत मंद गरीबों की सेवा ही परामात्मा की पूजा: एसडीएम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 3 जनवरी 2024

जरूरत मंद गरीबों की सेवा ही परामात्मा की पूजा: एसडीएम

 


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शीत लहर और कोहरे को देखते हुए शासन प्रशासन के साथ समाजसेवी संस्थाओं द्वारा गरीबों को कंबल वितरण और अलाव जलाये जाने की व्यवस्था किया जा रहा है। मंगलवार को सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक में एसडीएम अनुपम मिश्रा समाजसेवी संस्था की ओर से दो सौ गरीबों को कंबल वितरण किया। लोगों से जरूरत मंदों की सेवाभाव से मदद करने की अपील किया।
एसडीएम अनुपम मिश्रा और तहसीलदा अखिलेश कुमार गुप्ता द्वारा लगातार तहसील क्षेत्र में अलाव जलाये जाने के साथ जरूरत मंदों को कंबल वितरण कराया जा रहा है। इस क्रम में सकलडीहा चहनिया और धानापुर ब्लॉक के हर जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि हर जरूरत मंदों की सेवाभाव ही परमात्मा की पूजा है। समाज सेवी संस्था और जनप्रतिनिधियों से ऐसे गरीबों को सहयोग करने की अपील किया। इस मौके पर प्रधान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages