रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जल जीवन मिशन के तहत बीते तीन एक सप्ताह पूर्व पूर्व टिमिलपुर में पाइप लाइन लगाने के लिये नाला खोदाई जेसीबी से कराया गया। खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया। जिसके कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों के पच्चास हजार उपभोक्ता पेयजल की किल्लत से परेशान रहे है। शिकायत के बाद तीन दिन बाद आपूर्ति शुरू कराया गया। पुन: साकिट उखड़ जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। विभागीय कोरमपूर्ति को लेकर कस्बावासियों में आक्रोश है।
टिमिलपुर में जल निगम की टंकी से सकलडीहा कस्बा, तेन्दुई, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, बलारपुर सहित आधा दर्जन गांव के करीब पच्चास हजार उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति होती है।बीते एक सप्ताह पूर्व जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा टिमिलपुर में नई पाइप लाइन के लिये जेसीबी से खोदाई कराया जा रहा था।इसी दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। तीन दिन बाद विभागीय कोरमपूर्ति के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू कराया गया। एक दिन बाद पुन: दूसरे दिन से आपूर्ति ठप होने से सुबह शाम पेयजल की किल्लत से कस्बावासी परेशान है।शिकायत के बाद भी निर्माण नही हो पाया। जबकि विभागीय अधिकारियों ने देर शाम तक शुरू कराने का आश्वासन दिया था। आ्रक्रोशित ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शुरू नही होने पर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन करने वालो में इस्लाम अहमद,सुनील चौहान,अरविंद,रोहित,अनूप जायसवाल,सोनी जायसवाल,सहित अन्य मौजूद रहे।वही सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कहा कि इस समस्या से जल्द निजाद नही मिला तो जल्द ही तहसील मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दिया है।इस बाबत अवर अभियंता उदय राज गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तक मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू करा दी जायेगी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें