रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने रविवार को भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम प्लेफार्म पर भगवान के खिलाफ अभद्र कमेंट कर लोगो की भावनाओ को आहत किया था। जिससे लोगों में रोष था। गिरफ्तार युवक बरठीं गांव का निवासी है।
शनिवार को इस्ट्राग्राम एकाउंट पर एक युवक द्वारा भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी की गई। जिसके वायरल होते ही लोगो मे आक्रोश पनपने लगा।वही इसको एक व्यक्ति द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एडीजी सहित चन्दौली पुलिस को सूचना देते हुए कार्यवाही की मांग किया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि धार्मिक भावना आहत करने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। जिसे रविवार को आरोपी मुहम्मद अब्दुला को गिरफ्तार कर न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह,दरोगा रामनक्षत्र,संजीत कुमार सिंह,रणविजय सिंह रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें