चन्दौली पुलिस द्वारा 48 घंटे में बरामद हुआ चोरी गया कम्प्यूटर - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 11 अप्रैल 2024

चन्दौली पुलिस द्वारा 48 घंटे में बरामद हुआ चोरी गया कम्प्यूटर

रिपोर्टर/अमित कुमार

चन्दौली आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए गए कैमरे की मदद से यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चन्दौली पुलिस द्वारा 48 घंटे के भीतर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मदद से चोरी हुए कम्प्यूटर उपकरण को बरामद किया।पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।चन्दौली पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में से चोरी हुए कम्प्यूटर उपकरणों के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2024 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था । प्र0नि0 थाना धीना रमेश यादव के नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.04.2024 की रात्रि में ग्राम देवकली पंचायत भवन से चोरी हुए कम्प्यूटर उपकरणों की बरामदगी व चोर की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में सुरागरसी पतारसी किया जा रहा था तथा सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा था।सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया।जिसके बारे में गोपनीय तरीके से पता किया गया तो ज्ञात हुआ कि यह लड़का मदन कुमार बिन्द उर्फ मगनू पुत्र दिवाकर बिन्द नि0 देवकली थाना धीना जनपद चन्दौली है ।मुखबीर द्वारा बताया गया कि मदन बिन्द अभी पंचायत भवन के पास ही मौजूद है।इस सूचना पर पुलिस टीम खुद छिपते छिपाते हुए पंचायत भवन के पास से मुखबीर की निशानदेही पर सुबह करीब 09.10 बजे दिन में गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी हुए सी.पी.यू.मानिटर, प्रिन्टर व दो माउस को बरामद किया गया। 

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर रहकर कमाता है लेकिन कुछ दिनों से घर आया हुआ था और पैसे की जरूरत थी तो उसने दिनांक 09.04.2024 की रात को दस बजे के आस पास पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखा कम्प्यूटर , प्रिन्टर, व अन्य सामान चोरी कर लिया था।गिरफ्तार अभियुक्त तथा बरामद कम्प्यूटर उपकरणों को थाना स्थानीय पर लाकर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही  की जा रही है।अभियुक्त.मदन कुमार बिन्द उर्फ मगनू पुत्र दिवाकर बिन्द नि0 देवकली थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 26 वर्ष मु0अ0सं0 20/2024 धारा 457/380/411 भादवि थाना धीना जनपद चन्दौली,एक सी.पी.यू. एचपी कंपनी का,एक मानिटर एचपी कंपनी ,एक प्रिन्टर एचपी कंपनी का ,दो माउस गिफ्तारी को देवकली थाना धीना जनपद चन्दौली दिनांक 11.04.2024 समय करीब 09.10 बजे दिन गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीमो में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव,उ0नि0 सतीश प्रकाश चौ0प्रभारी कमालपुर .हे0का0 अमित वर्मा,कास्टेबल हरेन्द्र यादव मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages