रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर के शारदा उपवन में बुधवार को सकलडीहा विधान सभा की भाजपा के कोर कमेटी व चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इस दौरान काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने संगठन के कार्यकता और पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा परिवार वाद और जातिवाद से दूर देश और राष्ट्र के प्रति समर्पित है। भाजपा संगठन में हर छोटे कार्यकर्ताओं को भी सम्मान देता है। गैर भाजपा संगठन के लोग के पास विचारधारा का अभाव है।
कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने का आवाहन किया। अंत में कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह और जिम्मेदारी देते हुए सम्मानित किया। इस मौके भाजपा विधान सभा प्रभारी पीयूष यादव, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह,सर्वेश कुशवाहा, राणा सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, अरूण जायसवाल, भानू प्रताप सिंह,नीरज सिंह,श्याम सुंदर चौहान, विजय गुप्ता, भानू चौहान,योगेंद्र मिश्रा, संकट राजभर, सत्य प्रकाश सिंह, नंदलाल कुशवाहा, अरविंद पांडेय, सायरा बानो,सतीश दूबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें