सरेहुआ में युवक ने फासी लगाकर किया खुदकुशी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

सरेहुआ में युवक ने फासी लगाकर किया खुदकुशी

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ कला गांव में सोमवार की देर शाम एक 22 वर्षीय युवक ने फासी के फंदे पर लटक आत्महत्या कर लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। मृतक युवक निजी कम्पनी में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व घर आया था। युवक की मौत से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
सरेहुआ कला गांव निवासी हृदय नारायण पाण्डेय के पांच पुत्र सतीश पाण्डेय,अमित पाण्डेय,राहुल पाण्डेय,रोहित और सूरज है।इनमें से सतीश,अमित और राहुल बाहर रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते है। 22 वर्षीय राहुल कुछ दिन पूर्व पत्नी व बच्चे के साथ घर आया हुआ था। कुछ दिन पूर्व पत्नी को मायके छोड़कर घर चला आया था।परिजनों के मुताबिक दोपहर में खाना खाकर कमरे में आराम करने चला गया। काफी देर तक जब वह नही निकला तो परिजनों ने आवाज दी किसी तरह की प्रतिक्रिया नही आने पर।खिड़की से देखा गया तो वह फाँसी पर लटका था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने फासी लगाकर आत्महत्या किया है।

इनसेट में......
डेढ़ साल पूर्व हुई थी राहुल की शादी, छ:माह का है बच्चा
राहुल की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बिहार प्रान्त के कुदरा निवासी राजगोबिंद पाण्डेय की पुत्री प्रियंका से हुई थी।राहुल को एक पांच माह का पुत्र भी है। घर की माली हालत काफी खराब है। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।माता मीरा पाण्डेय,पिता हृदय नारायण पाण्डेय,पत्नी प्रियंका पाण्डेय का रो-रोकर बुरा हाल रहा है। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages