इंटर में संजना यादव व हाईस्कूल में अभिषेक आर्य ने किया टॉप - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 21 अप्रैल 2024

इंटर में संजना यादव व हाईस्कूल में अभिषेक आर्य ने किया टॉप

        

रिपोर्टर/अमित कुमार   सकलडीहा में इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने टॉपटेन की सूची में नाम दर्ज कराकर जिले का सम्मान बढ़ाया है। सकलडीहा इंटर कॉलेज, डा0 आम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजापुर, चन्द्रावती मेमोरियल इंटर कॉलेज दुर्गापुर की छात्रों ने विद्यालय के साथ शिक्षकों का सम्मान बढ़ाया है। इंटर में रामदेव मिर्जादेवी इंटर कॉलेज महेसुआ का इंटर का छात्रा संजना यादव जिले की टॉपटेन की सूची में सांतवा स्थान हासिल किया है। वही हाईस्कूल में डा0 आम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजापुर की छात्र अभिषेक आर्य ने हाईस्कूल में जिले में चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। इसके अलावा हाईस्कूल में रोहित यादव और प्रिंस यादव ने विद्यालय में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।इसके अलावा चन्द्रावती मेमोरियल इंटर कॉलेज दुर्गापुर की इंटर की छात्रा प्रिया राजभर इंटर में 90 प्रतिशत अंक और हाईस्कूल में सोहन यादव 89 प्रतिशत अंक हासिल किया है।इसके अलावा सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्रा गरिमा विश्वकर्मा 92 प्रतिशत,व विराट राय 87 प्रतिशत, इंटर की नवोदिता शर्मा 88 प्रतिशत,काजल शर्मा 85 प्रतिशत व इंटर की छात्रा खुशी पांडेय ने 92प्रतिशत व कॉजल कुमारी 90 प्रतिशत अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रौशन किया है।शिक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि बच्चों की मेहनत रंग लाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages