मुख्यमंत्री से मिले पीठाधीश्वर पूज्य बाबा शिद्धार्थ गौतम राम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 27 मार्च 2023

मुख्यमंत्री से मिले पीठाधीश्वर पूज्य बाबा शिद्धार्थ गौतम राम


by-amit kumar sakaldiha

चंदौली रामगढ़ मठ में चल रहे पर्यटन स्थल बनाने का कार्य व तीनों मार्गो को चौड़ीकरण करने को लेकर रामगढ़ अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ के पीठाधीश्वर श्री गौतम सिद्धार्थ राम जी लखनऊ में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर चर्चा किया ।वही कार्य को जल्द कराने की मांग भी की।उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने पीठाधीश्वर बाबा अघोराचार्य गौतम शिद्धार्थ राम जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। किनाराम महोत्सव के दौरान रामगढ़ आकर बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन करने के बाद 225 करोड़ रुपये से रामगढ़ आश्रम के साथ ही यहां के विकास व पर्यटन स्थल बनाने का घोषणा किया था ।किंतु कुछ कारणों से दो वर्ष कार्य बाधित हो गया। कुछ महीने से बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के आशीर्वाद से कार्य शुरू हो गया है ।पीठाधीश्वर ने सेवड़ी हुदहुद्दीपुर के प्रधान आशुतोष सिंह को बताया की हम मुख्यमंत्री से मिलकर यहाँ धीमी गति से चल रहे कार्य को तेजी से लाने के लिए मांग किया है।इस दौरान प्रधान आशुतोष सिंह ने बताया कि बाबा गौतम शिद्धार्थ राम जी के आशीर्वाद से शीध्र ही पर्यटक स्थल बनाने का कार्य तेजी से होगा।रामगढ़ मठ जाने वाली तीनो मार्ग लक्ष्मणगढ़ वाया रामगढ़,गुरेरा वाया रामगढ़,व मारुखपुर वाया रामगढ़,के साथ ही अन्य मार्ग की भी चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।चुकी आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े ।वही प्रधान ने बताया कि पर्यटन साथ जल्द खुलने से बहुत से बेरोजगार युवाओं को काम धंधा व दुकान खोलने का मौका मिलेगा।जिससे कई परिवार का जीविकापार्जन भी हो सकेगा।वही मुख्यमंत्री ने  पीठाधीश्वर के प्रस्ताव को तेजी से  कार्य पूर्ण करने का वजट स्वीकृत करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।मठ के व्यवस्थापक व मंत्री अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे ।इस होने वाले सराहनीय कार्य की ख़बर से ग्रामीणों में उत्साह व काफी खुशी व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages