तहसील प्रशासन की मिली भगत से भू माफिया कर रहे कब्जा: भाकपा माले - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 26 मार्च 2023

तहसील प्रशासन की मिली भगत से भू माफिया कर रहे कब्जा: भाकपा माले


by-amit kumar sakaldiha

सकलडीहासलेमपुर गांव में भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में रविवार को तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रह। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। माले कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद ,साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, फांसीवाद मिटाओ, लोकतंत्र बचाओ, शहीदों के सपनों का भारत बनाओ आदि का नारा लगाया। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) नेता उमानाथ चौहान ने कहा कि  सलेमपुर ग्राम सभा समेत सकलडीहा तहसील क्षेत्र के तमाम गांव में जीएस परती बंजर जमीन बड़े पैमाने पर मौजूद है । इसके बाद भी भूमिहीन किसानों गरीबों को कृषि भूमि हेतु पट्टा नही हो रहा है। भूमाफिया तहसील प्रशासन की मिली भगत से अवैध कब्जा कर रहे है। वक्ताओं ने सलेमपुर ग्राम सभा में चल रहे अखाड़े की जगह पर व्यायाम शाला का निर्माण कराया जाना चाहिए तथा खेलकूद के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग कर रहे है। इसके बाद भी तहसील और ब्लॉक प्रशासन मौन है। सलेमपुर नहर से महेंद्र चौहान के घर तक 600 मीटर रोड निर्माण के लोकार्पण किया गया। लेकिन रास्ता का अभी तक निर्माण नही हुआ। कागजों पर विकास का दावा किया जा रहा है। समस्याओं के निदान तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। इस मौके पर धरने में राज्य कमेटी सदस्य शशीकांत सिंह, राजेश गिरी, रामजीत, शिवपूजन कवि, तूफानी गोंड, मुन्नीलाल, राजू चौहान, चिखुरी गुड्डी देवी, कलावती, सुशीला, चंपा , राधा देवी, दुलारी देवी, रामजीत चौहान, निठोहरा देवी, अतबारी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता मुन्नीलाल संचालन राजेश गिरी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages