सकलडीहा, विकास खंड सकलडीहा के अर्न्तगत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रविवार को बीआरसी धरहरा से एक्सपोजर विजिट हेतु छात्रों का दल अभिभावकों के साथ रवाना हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने शैक्षणिक भ्रमण के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक सहित बीआरसी के स्टाप मौजूद रहे। विशेष आवश्यकता वाले छात्र छात्राओं को बाहरी वातावरण के ज्ञान द्वारा आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास हेतु अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है। इस दौरान खेलकूद कार्यक्रम ऐतिहासिक स्थलों,राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों राज्य द्वारा संचालित विशेष विद्यालयों एवं संदर्भ कक्षों, म्युजियम, चिडि़याघर आदि स्थलों की यात्रा एवं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी जाती है। इस क्रम में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कुल 99 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें टॉप 50 छात्रों का दल दो बसों में एक्स्पोज़र विजिट हेतु बनारस सारनाथ के लिए रवाना हुआ। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा एके राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो बसों में यह छात्र सवार होकर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। इन छात्रों के साथ बीआरसी का पूरा स्टाफ, बच्चों के अभिभावक तथा अध्यापक भी साथ में भ्रमण के लिये गये। इस मौके पर बीआरसी से आशीष दूबे, शिवमंगल शर्मा, अभिषेक, विवेकानंद शर्मा, यशवंत, दीनदयाल यादव, सुनील सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
रविवार, 26 मार्च 2023
राष्ट्रीय महत्व व ऐतिहासिक धरोहर को समझने के लिये छात्रों का दल हुआ रवाना
Tags
# sakaldiha
Share This
About Amit Kumar
sakaldiha
लेबल:
sakaldiha
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 10 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा
एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है।
विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190
इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें