सकलडीहा से दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन ठहराव व आरक्षण केन्द्र की मांग - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

सकलडीहा से दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन ठहराव व आरक्षण केन्द्र की मांग

अमित कुमार
सकलडीहा, लम्बे समय से सकलडीहा से दिल्ली जाने वाले ट्रेन आरक्षण केन्द्र की मांग ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। बुधवार को हिन्दू युवावाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव रिंकू ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद से मिलकर विभिन्न मांगों के समर्थन में पत्रक सौपा। सांसद ने क्षेत्रीय जनता की सुविधा दिलाने का भरोशा दिया।

सकलडीहा रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन लंबे समय से बंद है। इसके अलावा कई पैसेंजर टे्रन भी बंद पड़ी है। जिससे प्रतिदिन आने जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधा होती है। इसके अलावा आरक्षण केन्द्र नही होने पर यात्रियों को पीडीयूनगर और चंदौली व सैयदराजा जाना पड़ता है। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव रिंकू भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के साथ केन्द्रीय मंत्री व सांसद से मिलकर ट्रेन की ठहराव और आरक्षण केन्द्र खोलेजाने के साथ फूट ओवर ब्रिज का निर्माण शीध्र कराने की मांग किया। इसके साथ ही प्रमुख मार्गो की मरम्मत की मांग किया। सांसद ने क्षेत्रीय जनता की समस्या का शीध्र निदान कराने का भरोशा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages