सकलडीहा, अलग अलग क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। बलुआ घाट पर शव का परिजनों ने दाह संस्कार किया।विशुनपुरा गांव के स्व. रामलाल राजभर का पुत्र 25 वर्षीय शिवकुमार उर्फ भोलाराजभर गांव के पुनवासी राजभर के पुत्र 30 वर्षीय जितेन्द्र के साथ सकलडीहा गुरूवार की देर शाम साढ़े सात बजे आ रहा था। सकलडीहा से तेज रफ्तार में पुआल लादकर जा रही ट्रैक्टर के धक्के से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होगये। आनन फानन में पुलिस ग्रामीणों की मदद से सीएचसी भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वही दूसरी ओर मरकनिया गांव के समीप दो बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें महरखा गांव निवासी 25 वर्षीय दुर्वाशा गौतम पुत्र रमेश की मौत होगयी। घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव का पीएम कराने के बाद परिजनो को सौप दिया गया है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने घटना पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए हर संभव मदद का भरोशा दिया।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
शुक्रवार, 24 मार्च 2023
अलग अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Tags
# sakaldiha
Share This
About Amit Kumar
sakaldiha
लेबल:
sakaldiha
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 10 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा
एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है।
विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190
इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें