बूथ स्तर की मजूबत संगठन से जीत का लहरायेगा परचम: विधायक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

बूथ स्तर की मजूबत संगठन से जीत का लहरायेगा परचम: विधायक


अमित कुमार/सकलडीहा

सकलडीहा, समाजवादी पार्टी के विधान सभा कार्यालय पर शुक्रवार को बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। आगामी दिनों होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर की संगठन को मजबूत बनाने का आवाहन किया। इस दौरान केन्द्र प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।संगठन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि देश में इमरजेंसी जैसी हालत है। सड़क पर उतरना तो दूर लोकतांत्रिक ढ़ग से की बात कहने की छूट नही है। सत्ता पक्ष का खुलेआम दुरूपयोग किया जा रहा है। लेकिन समाजवादी इन धमकियों से डरने वाले नही है। 

लोकतंत्र का परचम लहराने के लिये संगठन के कार्यकर्ताओं को कमरकस कर तैयार रहने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को संगठन की मजबूत करने पर जोर दिया। अंत में कार्यकर्ताओं को समय रहते वोट बढ़ाने और बूथ व सेक्टर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया। इस मौके पर लक्ष्मण पासवान, धनंजय यादव, अनिल चौहान, तेजू यादव, महेन्द्र पाल, बिरबल चौहान,भोला यादव, सिंटू, सुरेन्द्र यादव, चंदन, रामधनी,केदार यादव, उदयी,अशोक गुप्ता,ऋषि जायसवाल, दिलीप, सतीश पासवान,विजय चौहान, संजय, विरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages