स्वस्थ्य जीवन हर खुशहाली का लक्षण: प्रबंधक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

स्वस्थ्य जीवन हर खुशहाली का लक्षण: प्रबंधक


By-amit kumar


सकलडीहा,  इंडियन ओवर सीज बैंक परिसर में शुक्रवार को नि:शुल्क प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत कैम्प शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों उपभोक्ताओं की विभिन्न प्रकार की जांच व स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।स्वास्थ्य शिविर को सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबधंक धर्मेन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन खुसहाली के लक्षण है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार हर व्यक्ति को स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल रहा है। वही डा. विवेक सिंह ने कहा की जीवन की खुसहाली के लिये स्वस्थ्य रहना जरूरी है। स्वास्थ्य का लाभ पाना हर मौलिक अधिकार है। इस दौरान ब्लड सूगर, बीपी, आक्सीजन सहित विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क जांच व परामर्श का दर्जनों उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। इस मौके पर राकेश पांडेय, सपना शर्मा,शालिनी, संदीप, पार्वती,आशीष जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages