By-amit Kumar
सकलडीहा, सलेमपुर गांव में भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में शहीदे आजम भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के नेता अधिकारियों के आने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद ,साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, फासीवाद मिटाओ लोकतंत्र बचाओ, आदि का नारा लगाया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार बुलडोजर का भय दिखाकर दशकों से ग्राम समाज की जमीन पर बसे मजदूर परिवारों के नाम से लाखों लाखों रुपए की नोटिस जारी कर रही है । जबकि ग्राम सभा सलेमपुर में आज भी सैकड़ों बीघा जमीन ग्राम समाज के नाम से दर्ज हैं । जिसका कृषि पट्टा गरीब किसानों को देने की जगह काबिज गरीब किसान परिवारों को बेदखल की कार्रवाई में लगी हुई है ।
वक्ताओं ने मनरेगा कार्यो का भुगतान, रूके हुए इंटर लॉकिग कार्य, भूमिहीनों केा पट्टा, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, व्यायामशाला और किसानों के नुकसान हुए फसलों की मुआवजा दिलाने की मांग किया। अंत में भाकपा माले नेताओं ने चेताया कि अधिकारियों के धरना स्थल तक आने तक अनवरत धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर शिवपूजन कवि, मुन्नीलाल, रामराज चौहान, अक्षय बर बनवासी, तूफानी गोंड, रामलाल चौहान, बरसाती राम, सुरेश राम, गुड्डी चौहान, कश्मीरा देवी, राधा देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, सुमित्रा देवी, रामविलास चौहान, रामजीत चौहान, राजेश चौहान, नगीना देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता कामरेड मुन्नीलाल संचालन कामरेड उमानाथ चौहान ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें