कोरी व धूसखास गांव में जन चौपाल में ग्रामीणों को दिलाया लाभ - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 25 मार्च 2023

कोरी व धूसखास गांव में जन चौपाल में ग्रामीणों को दिलाया लाभ

By-Amit kumar

सकलडीहा,  विकास खंड  के कोरी व धूसखास गांव में शुक्रवार को जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान गोद भराई से लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जन चौपाल के दौरान खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जनचौपाल में पंचायत विभाग,राजस्व विभाग,आजीविका मिशन,वन विभाग,कृषि विभाग,कौशल मिशन, बाल पुष्टाहार,शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पशु विभाग सहित तमाम विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया।
 बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा सीधे गांवो में चौपाल लगाकर लोगो को सरकार के योजनाओं को बताने के साथ ही जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जिसका लाभ लेने की जरूरत है। सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाये चलायी जा रही है । जिसकी जानकारी बहुत लोगो को नही हो पा रही थी । जिसकी जानकारी भी चौपाल के माध्यम से लोगों को मिल रही है। इससे पूर्व प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम कर उपस्थित लोगों का मन मुग्ध कर दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सेक्रेटरी अरविंद गौतम, जितेंद्र यादव,प्रधान उमाशंकर यादव, प्रधान दिनेश गोंड, संकुल प्रभारी अवनीश यादव,डॉ सूर्य प्रकाश सिंह, सूबेदार सिंह, गुलाब यादव, चंदू कुमार, विजय मिश्रा, संतोष मिश्रा, ज्ञान धर दुबे सहित तमाम ग्रामीण व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages