एक ही रात में तीन मंदिर का ताला तोड़,चोरो ने हनुमान मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़ कर नगदी सहित गदा लेकर हुए फरार - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 25 मार्च 2023

एक ही रात में तीन मंदिर का ताला तोड़,चोरो ने हनुमान मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़ कर नगदी सहित गदा लेकर हुए फरार

By_amit kumar
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओड़ौली गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही गांव में रातो रात तीन मंदिरो का ताला तोड़ डाला वही गांव के हनुमान मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़ नगदी सहित हनुमान जी का गदा ले कर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया की एक ही गांव के तीन मंदिरो में चोरो ने डाका डालने का प्रयास किया है।लेकिन गांव के अन्य दो मंदिरों का सिर्फ ताला ही टूटा मिला।परंतु गांव के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का चोरो ने ताला तोड़ कर दान पेटी में पैसे व मंदिर से हनुमान जी का गदा ले कर फरार हो गए।वही गांव के काली माता मंदिर व भगवान शंकर जी के मंदिर में चोरों ने ताला तो जरूर तोड़ा परन्तु वहां चोर चोरी में असफल रहे।

वही वर्तमान में चल रहे नवरात्रि के समय मे गांव की ब्रती महिलाएं व पुरुष जैसे ही अलसुबह पूजा करने पहुचे तो हो हल्ला पूरे गांव में शुरू रहा ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तीनों मंदिर का ताला टूटा है।इसकी सूचना मंदिर पुजारी को दिया गया वही मौके पर पहुचे मंदिर पुजारी घटना को देख भौचक हो गए।बताते चले आज कल बढ़ती चोरी की घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हैं।मंदिर पुजारी व ग्रामीणों के सूचना पर सकलडीहा कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुच कर मौके मुआयना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गस्त के नाम पर कोतवाली पुलिस सिर्फ खाना पूर्ति करती है जिसकी वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं वही लाख प्रयास के बावजूद भी कोतवाली पुलिस चोरी रोकने में पूरी तरह से विफल दिखाई दे रही है।वही हाल में ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल नवरात्र व रमजान को लेकर अपने मातहतों को कड़ी सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए थे।इस दौरान ग्रामीणों व पुजारी ने  पुलिस अधीक्षक से चोरी के खुलासे को लेकर गुहार लगाते हुए  आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरो की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।वही ग्रामीणों व मंदिर पुजारी कोतवाली में पहुच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।विरोध प्रदर्शन करने वाले में हनुमान मंदिर के पूजारी अशोक महराज, श्रीकांत राय,रामजनम राय,मुरली राय,दीपक राय,मुनी राय,अवनीश राय,अरविंद राय,आकाश राय,शशि प्रकाश राय,अनुज राय,बिष्णु राय,सूरज सोनी,मुलायम राय,सहित अन्य रहे।

विगत एक माह भी नही बीत पा रहे है कि कस्बे में लगातार चोरियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है अभी हाल में ही सकलडीहा कस्बा के अम्बेडकर नगर के आंगनबाड़ी केंद्र पर चोरो ने ताला तोड़ कर आंगनबाड़ी केंद्र का इन्वर्टर बैट्री ले कर फरार हो गए।विगत दिनों सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के एक कर्मचारी के घर देर शाम होते ही हुई चोरी जिसका आज तक कोई खुलासा नही हो पाया है।टिमिलपुर में एक व्यापारी के ट्रेक्टर की बैट्री घर के बाहर खड़ी वाहन से चोरो ने बैट्री ले कर फरार हो गए।कस्बे में अब तक दर्जनों चोरिया हो चुकी है।पर एक भी चोरियों का।खुलासा करने में कोतवाली पुलिस सफल नजर नही आ पा रही है।पहले तो देर रात कभी कोतवाली पुलिस के वाहन के सायरन की भी आवाज आ जाती पर अब तो गस्त के साथ ही सायरन भी लुप्त होता नजर आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages