चंदौली अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की ओर से दो स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक जागरूकता और शैक्षिक गुणवत्ता के साथ राजनैतिक अधिकार को लेकर हुंकार भरा। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद पटवा और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि बाबू पाटकर व प्रदेश संगठन मंत्री स्वतंत्र देवल ने संगठन की मजबूती पर चर्चा किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लखीमपुर के मुख्य अतिथि माता प्रसाद पटवा ने कहा कि जागरूकता और विचारों से ही समाज को पहचान मिलेगा। दो दो महासभा की एकजुटता सामाजिक पहचान को मजबूत बनायेगा। उन्होंने समाज के लोगों को आपसी भाईचारा के साथ समाज को सशक्त और संगठित करने का आवाहन किया। वही पीलीभीत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविबाबू पाटकर और स्वतंत्र देवल ने कहा कि होली मिलन के साथ पटवा देववंशी समाज का एक महाकुंभ लगाने की जरूरत है। बगैर एकजुटता समाज को पहचान और अधिकार नही मिल पायेगा। आज पूरे देश और विभिन्न प्रदेशों में पटवा समाज को जागरूक् करने की जरूरत है। इसके पूर्व शैक्षिक गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को होली महोत्सव का आनंद लिया।
अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व समाज के तीन स्तंभ अरविंद देवल,बच्चन देवल और सुंदर लाल पटवा जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री सुरेश पटवा ,प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज पटवा, अखिलेश पटवा, डा. आर के बंगाली, डा इरा श्रीवास्तव, विकास पटवा,हरीश पटवा,पप्पू पटवा,मोहन पटवा,श्यामू पटवा, सरिता देवल,शिव चरण लाल देवल,सत्यपाल देववंशी,राजेन्द्र प्रसाद देववंशी,माधुरी देवी,वर्षा पाटकर, संजय देवल, सागर देवल,सुरेंद्र पटवा, विमला देवी, हिना देवल, शकुंतला देवी,सदानंद देवल,राजेश देववंशी, नीरज देवल,दिनेश देवल,विजेंद्र पटवा,राकेश देवल,नितिन देवल,राकेश देवल,कपिल देवल,आकाश देवल,शिवा देवल,सचिन देवल,पिंकी देवल, अंजलि देवल,सपना देवल,मेघा देवल सहित समाज सैकड़ों स्वजाति बन्धुओं की उपस्थिति रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें