जमीनी संबंधित विवाद में सावधानी बरतें राजस्व कर्मी तहसीलदार - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 25 मार्च 2023

जमीनी संबंधित विवाद में सावधानी बरतें राजस्व कर्मी तहसीलदार

by-amit kumar

सकलडीहा कोतवाली परिसर में शनिवार को तहसीलदार विकास दुबे की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 5 प्रार्थना पत्र पड़े। दो का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को लेकर तहसीलदार विकास दुबे ने मौजूद कर्मचारियों से कहा कि जमीनी संबंधित विवाद को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण किया जाए ।
वही ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत पर तहसीलदार ने कहा कि राजस्व कर्मी जमीनी संबंधित सीमांकन या अन्य कार्यवाही में सावधानी बरतें जिससे कि विवाद का समुचित निस्तारण हो सके जमीनी संबंधित विवाद को लेकर पड़े प्रार्थना पत्र पर तुरंत संबंधित राजस्व कर्मी को निर्देशित किया इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव,  प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य, कानूनगो गयासुद्दीन, शशिकांत द्विवेदी,दरोगा मोहन प्रसाद, राजस्व कर्मी प्रदीप सिंह, संजीव सिंह, विकास गुप्ता, संजय पचौरी, पूजा वर्मा, पूजा राय, पूजा सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages