तकादा पर निकला युवा व्यापारी के दो दिन से लापता होने से हड़कंप - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 31 मार्च 2023

तकादा पर निकला युवा व्यापारी के दो दिन से लापता होने से हड़कंप


By amit kumar sakaldiha 

चन्दौली सकलडीहा  कस्बा के पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी के 32 वर्षीय युवा व्यापारी सुमीत रस्तोगी बुधवार की देर शाम तकादा से देर रात तक घर वापस नही आने पर परिजन परेशान थे। गुरूवार की सुबह संघती गांव के पास लावारिश हालत में बाइक और टिमिलपुर कस्बा में मोबाइल मिलने पर परिजनों में खलबली मच गया है। कोतवाली पुलिस परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर व्यापारी के खोजबीन में जुट गया है।सकलडीहा कस्बा निवासी पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी के दो पुत्र सुमीत रस्तोगी और शिवम उर्फ गोलू रस्तोगी है। शिवम कपड़ा का कारोबार पिता के साथ देखता है। वही बड़ा भाई सुमीत रस्तोगी विभिन्न कंपनी की पेयजल और कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी चलता है। बुधवार की देर शाम छ बजे के करीब अपने बाइक से तकादा पर निकला हुआ था। करीब नौ बजे तक घर नही आने पर परिजन परेशान होगये। कई बार युवा व्यापारी के मोबाइल पर फोन किया। मगर बंद होने पर परिवार के लोगों में खलबली मच गयी। सुबह संघती गांव के समीप लावारिश हालत में बाइक और टिमिलपुर कस्बा के मोबाइल गिरा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। छोटा भाई कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी का तहरीर दिया। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। शीध्र ही मामले का खुलासा किया जायेगा। सीसी कैमरा और मोबाइल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस कस्बा के युवा व्यापारी सुमीत रस्तोगी के अचानक लापता हो जाने से पुलिस के लिये सिरर्दद होगया है। युवा व्यापारी के दो दिन से घर नही आने पर माता राधिका रस्तोगी, पिता प्रेमशंकर रस्तोगी, भाई गोलू रस्तोगी व पत्नी रूपम रस्तोगी और  बेटी आराध्या और पुत्र आयुष्मान परेशान है। उधर कोतवाली पुलिस सीसी कैमरा से लेकर मोबाइल डिटेल और बाइक बरामद स्थल की जांच में जुट गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages