चन्दौली सकलडीहा, विभिन्न मांगों के समर्थन में सलेमपुर गांव में भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से गुरूवार को आठवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद भी अवैध कब्जा नही हटने व समस्या का निदान नही होने पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। धरने को संबोधित करते हैं भाकपा माले ब्लॉक सचिव कामरेड उमानाथ चौहान ने कहा कि तहसीलदार के आश्वासन के बाद भी दंबगों का कब्जा बरकरार है। सरकारी हैंडपंप से पानी भी नही लेने दे रहे है। समरसेबल लगाकर अंधाधून पानी बहा रहे है। सांसद के नाम पर रोड निर्माण का लोकापर्ण बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया है। जबकि मौके पर सड़क का निर्माण हुआ ही नही है। ब्लॉक प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन कागजों पर समस्या हल करने का दावा कर रही है। भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने गांव में व्यायामशाला, बारात घर, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, मनरेगा मजदूरों का भुगतान ,ग्राम सभा में आबाद जनता का नाम खसरा खतौनी में दर्ज कराने और भूमिहीन किसानों को कृषि पट्टा देने, पट्टा देने के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग किया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में कामरेड तूफानी गोंड, तेजू राय, शिवपूजन चौहान कवि, दीपक चौहान, राजू चौहान,काजल, रामप्रकाश, अनिल पाल,पूजन चौहान कवी, राजू चौहान, मदन चौहान, दीपक चौहान, सचिन, चंपा, चमेली देवी, सुशीला देवी, गुड्डी देवी, दुलारी देवी, रामजीत चौहान, कलावती उपस्थित रहे। अध्यक्षता कामरेड जीयुत विश्वकर्मा व संचालन मुन्नीलाल ने किया।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
शुक्रवार, 31 मार्च 2023
दबंगों का कब्जा और समस्याओं को लेकर भाकपा माले का धरना जारी
Tags
# sakaldiha
Share This
About Amit Kumar
sakaldiha
लेबल:
sakaldiha
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 10 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा
एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है।
विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190
इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें