By-amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी पुत्र के लापता होने से पुलिस महकमा परेशान है। गुरूवार को सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में जगह जगह पुलिस बैरकेटिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में खलबली मच गयी।कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्थ् बनाये रखने को लेकर पुलिस महकमा लगातार जांच पड़ताल और कार्रवाई करने में जुटी है। इस क्रम में एसपी के निर्देश पर सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सकलडीहा तिराहा, अलीनगर तिराहा, सधन तिराहा, डेढ़ावल, मनिहरा, भोजापुर रेलवे क्रासिंग, नईबाजार और चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वाहनों की जांच पड़ताल किया गया। संदिग्ध होने पर वाहनो की डिग्गी खोलवार कर जांच पड़ताल के साथ नंबर प्लेटों की जांच पड़ताल किया। इस दौरान वाहन स्वामियों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के साथ यातायात नियमों के पालन करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर कस्बा प्रभारी राजकुमार, मोहन प्रसाद, मनेश शंकर द्विवेदी, शिवमणी त्रिपाठी,सुरेश सिंह, अनिल पांडेय, महफूज अहमद, शिव प्रसाद गिरी सहित अन्य दरोगा व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें