पट्टा देने के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

पट्टा देने के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग


By-amit kumar sakaldiha 

चन्दौली सकलडीहा विभिन्न मांगों के समर्थन में सलेमपुर गांव में भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से शुक्रवार को नौवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। तहसील के राजस्व कर्मीओं द्वारा पट्टा देने व खसरा खतौनी में नाम दर्ज न होने को लेकर जमकर भड़ास निकाला। इस दौरान अधिकारियों के कोरा आश्वासन देने पर जमकर नारेबाजी किया।धरने पर भाकपा माले ब्लॉक सचिव कामरेड उमानाथ चौहान ने कहा कि अधिकारी गांव गांव जनचौपाल लगाकर सिर्फ कोरमपूर्ति कर रहे है। लम्बे समय से राजस्व समस्या से जूझ रहे ग्रामीण तहसील और थाना का चक्कर काटने को मजबूर है। शासन प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी दबंगों का गावों में कब्जा बरकरार है। सरकारी हैंडपंपों पर पानी पीना तो दूर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाये हुए है। जिसकी मांग को लेकर नौ दिन से लोग धरना पर बैठे हुए है। इसके बाद भी तहसील और ब्लॉक प्रशासन सिर्फ सरकार की गुनगान में जुटी है। भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने गांव में व्यायामशाला, बारात घर, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, मनरेगा मजदूरों का भुगतान, ग्राम सभा में आबाद जनता का नाम खसरा खतौनी में दर्ज कराने और भूमिहीन किसानों को कृषि पट्टा देने, पट्टा देने के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग किया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में कामरेड तूफानी गोंड, तेजू राय, शिवपूजन चौहान कवि, दीपक चौहान, राजू चौहान, काजल, रामप्रकाश, अनिल पाल, पूजन चौहान कवि, राजू चौहान, सचिन चंपा, सुशीला, गुड्डी, दुलारी, रामजीत,मदन चौहान उपस्थित रहे। अध्यक्षता कामरेड मुन्नीलाल और संचालन तुफानी गोंड ने किया।






 
      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages