जनचौपाल से ग्रामीणों को मिल रहा योजना का लाभ: बीडीओ पौरा गांव में जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों को जानकारी देते बीडीओ अरूण कुमार पांडेय - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

जनचौपाल से ग्रामीणों को मिल रहा योजना का लाभ: बीडीओ पौरा गांव में जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों को जानकारी देते बीडीओ अरूण कुमार पांडेय

By-amit kumar sakaldiha 
चन्दौली सकलडीहा शासन की पहल पर गांव गांव जनचौपाल लगाकर सरकार की योजना से लाभ और जागरूक करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। शुक्रवार को विकास खंड के पौरा और बर्थरा कला गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों को विभिन्न योजना के तहत लाभ और पंजीकरण कराया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने गांवों के विकास पर विस्तार से जानकारी दिया।जनचौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने कहा कि गांव गांव लगने वाली जनचौपाल से ग्रामीण जागरूक होकर योजना का लाभ ले रहे है। जनचौपाल के माध्मय से अबतक हजारों लोगों को सरकार की विभिन्न योजना के तहत लाभ दिलाया जा चुका है। वही संयुक्त विकास अधिकारी केके सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों को समस्या के लिये अब ब्लॉक के बजाय गांव में ही समाधान कराया जायेगा। अंत में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह सरकार की विभिन्न योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधान भाईराम, सुजीत, कृष्णानंद,जायस प्रताप ,राजेश सिंह यादव ,अरुण रत्नाकर ,निठोहर सत्यार्थी ,आभा ,रेनू ,उषा,टुनटुन सिंह, आभा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages