कार्य की गुणवत्ता ठीक नही होने पर सचिवों पर होगी कार्रवाई:सीडीओ0 - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

कार्य की गुणवत्ता ठीक नही होने पर सचिवों पर होगी कार्रवाई:सीडीओ0


रिपोर्टर /अमित कुमार सकलडीहा 

चन्दौली सकलडीहा, मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव सकलडीहा ब्लॉक का देर शाम पांच बजे तक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ, एडीओ पंचायत, सचिव, एकाउंटेंट और मनरेगा स्टॉप से कार्यो की गुणवत्ता और आवास निर्माण के बारे में जानकारी लिया। चेताया कि कार्य की गुणवत्ता ठीक नही होने पर सचिवों के खिलाफ जांच होगी। सीडीओ सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव गांव में हो रहे कार्य को लेकर गंभीर है। औचक निरीक्षण के दौरान पीएम व सीएम आवास निर्माण और अधूरा के बारे में जानकारी लिया। इसके साथ शौचालय, मनरेगा कार्य, मनरेगा मेठ, अभिलेखों की रख रखाव के बारे में जानकारी लिया। सीडीओ ने चेताया कि सचिव ठेकेदारी प्रथा से दूर रहे। कार्यो का समय से गुणवत्ता पूर्ण कराये। शिकायत मिलने पर जांच होगी। नियमित रूप से सचिवालय पर समय देकर ग्रामीणों की समस्या को दूर कराये। पंचायत सहायक और रोजगार सेवक व तकनिकी सहायक के माध्यम से कार्य को पूरा कराये। ग्राम सभा में आने वाले धन की उपलब्धता के बारे में जानकारी लिया। पशुआश्रय केन्द्रों पर पेयजल और चारा का व्यवस्था कराने को बताया। अंत में बीडीओ और ज्वाइंट बीडीओ व एडीओ पंचायत से गांवों का नियमित भ्रमण करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ अरूण पांडेय, ज्चाइंट बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एकाउंटेंट विजय शंकर अकेला, रमेश, सचिव पवन दूबे, संजय यादव, शशीकांत, महेन्द्र, प्रिया मौर्या, जितेन्द्र, स्थामह, गणेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages