मनरेगा मजदूरों का भुगतान कराये ब्लॉक प्रशासन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

मनरेगा मजदूरों का भुगतान कराये ब्लॉक प्रशासन

रिपोर्टर अमित कुमार सकलडीहा 
चन्दौली सकलडीहा भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में सलेमपुर गांव में सोमवार को बारहवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान ब्लॉक प्रशासन और तहसील प्रशासन द्वारा हो रहे अनदेखी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की आन्दोलनकारियों ने घोषणा की। वक्ताओं ने फसल बर्बाद होने का डेढ़ गुना मुआवजा देने की सरकार से मांग की।
धरने को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के कामरेड उमानाथ चौहान ने कहां की किसान हित की बात करने वाली सरकार में किसानों की बात को लेकर अधिकारी और कर्मचारी मनमानी कर रहे है। लम्बे समय से ब्लॉक प्रशासन द्वारा मनरेगा कार्यो का भुगतान तक नही किया जा रहा है। जिला पंचायत से निर्मित इंटर लॉकिंग मार्ग भी अधूरा पड़ा हुआ है। सांसद और जिला पंचायत का लोकापार्ण बोर्ड लगाकर सिर्फ कोरमपूर्ति कर लिया गया है। आक्रोशित किसानों ने बिजली विभाग की मनमानी, शौचालय, नाली, खंडजा, मनरेगा मजदूरी, पेंशन, गरीबों को आवंटन में वसूली बंद करने की मांग किया है। इस मौके पर धरने में रमेश राय,राजू चौहान, रामलाल, रामराज, शिवपूजन, इंद्रावती देवी, धनोता देवी, चिखुरी ,कलावती देवी, चंपा देवी ,मनसा देवी, विद्या देवी ,दुलारी देवी, नगीना देवी, पथवारी देवी ,रामजीत आदि लोग उपस्थित थे ।संचालन कामरेड तूफानी गौड़ तथा अध्यक्षता मुन्नीलाल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages