चन्दौली सकलडीहा, कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी व पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी का 32 वर्षीय पुत्र सुमीत रस्तोगी पिछले बुधवार को शाम में तकादा पर निकला हुआ था। 72 घंटा बाद भी व्यापारी का पता नही चला है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोशा दिया। वही सीओ राजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ व्यापारी के घर पहुंचकर व्यापारी के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
कस्बा के कपड़ा व्यवसाई प्रेमशंकर रस्तोगी के दो पुत्र है। बड़ा पुत्र सुमीत रस्तोगी विभिन्न कंपनी का कोल ड्रिंक और पानी का सप्लाई करता है। बुधवार को शाम छ: बजे घर से तगादा पर निकला हुआ था। देर रात तक घर वापस नही होने पर परिजन परेशान होगये। गुरूवार को सुबह टिमिलपुर गांव में व्यापारी का मोबाईल और संघती गांव के समीप बाइक मिलने पर परिजनों में खलबली मच गया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर व्यापारी के लापता होने की सूचना दर्ज कराया। सूचना दर्ज होते ही पुलिस व्यापारी के तलाश में जुट गयी। लेकिन 72 घंटा बाद भी व्यापारी का पता नही होने पर परिजन किसी अनहोनी की आंशका को लेकर परेशान है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका घर पहुंचकर पिता और भाई हो हर संभव मदद का भरोशा दिया। पुलिस अधीक्षक से व्यापारी की सकुशल बरामदगी की मांग किया। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि व्यापारी के पता लगाने के लिये सर्विलांस सहित पुलिस की कुल छ: टीम लगाया गया है। शीध्र ही मामले का खुलासा होगा। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य, महिला दरोगा मीरा यादव, डा. अजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें