By-amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा शासन के निर्देश पर स्कूल चलो अभियान के तहत के शनिवार को विभिन्न परिषदीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव व छात्र परिचय और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को पहले दिन स्कूल आने वाले छात्र छात्रों को शिक्षकों ने मालाफूल पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान छात्रों को सभी शिक्षक और विद्यालय कर्मचारियों से परिचय कराया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक अप्रैल से विभिन्न कार्यक्रम के तहत बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। पहले दिन प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों का माल्यापर्ण कर बच्चों को स्कूल भ्रमण कराते हुए शिक्षकों से परिचय कराया गया। प्रधानाध्यापक जमील अहमद ने कहा कि परिषदीय स्कूल में विद्यालय प्राइवेट स्कूलों से बेहतर सुविधा दिलाने की मुहिम है। यहां शिक्षा के साथ बच्चों को खेलकूद के लिये प्रोत्साहित किया जाता है। वही खेल शिक्षक अरूण रत्नाकर ने कहा कि नियमित स्कूल आने वाले छात्र सदैव सफलता को प्राप्त करते है। इस दौरान बच्चों को नि:शुल्क गणावेश पाठ्य पुस्तके, पुस्तकॉलय, स्मार्ट क्लास व मिल डे मिल , फल आदि के बारे में बच्चों को जानकारी दी गयी। इस मौके पर धर्मराज प्रसाद, ज्योति भारद्वाज,सुरेश,सतीश, मृत्युंजय सहित अन्य मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें