अडानी को बचाने के लिये भाजपा रच रही है साजिश प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

अडानी को बचाने के लिये भाजपा रच रही है साजिश प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह

रिपोर्टर -अमित कुमार सकलडीहा
चन्दौली सकलडीहा राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने व सजा सुनाये जाने को लेकर कांग्रेसियों में उबाल है। शनिवार को प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। अंत में कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर विभिन्न मांगों के समर्थन में ब्लॉक प्रशासन को पत्रक सौपा।प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि केन्द्र की सरकार अडानी को बचाने के लिये राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रच रहा है। राहुल गांधी के पांच सवाल के जबाब में भाजपा पूरी तरह से बौखला गयी है। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी को बीस हजार करोड़ रुपये कहाँ से मिले है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश के चौदह हजार करोड़ लेकर भाग गये। उनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय राहुल गांधी का ईडी से जांच कराया जा रहा है। जनता की आवाज महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सुभाष बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद ने उठाई। अंग्रेज उन्हें इसकी सजा देते थे। आज वही काम केन्द्र की सरकार कर रही हैं। जनता की आवाज उठाने पर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी की लोक सभा की सदस्यता खत्म कर लिया जा रहा है। कांग्रेसी पूरे देश में जनता की आवाज को लेकर सड़क से लेकर जेल तक संघर्ष करेगी। अंत में कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय पर पत्रक सौप विरोध जताया। इस मौके पर तरूण पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष दिनदयाल विश्वकर्मा, मुकेश नंदन, चन्द्रमा राजभर सहित अन्य मौजूदरहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages