जनता के सवाल पर ब्लॉक व तहसील प्रशासन संवेदनहीन:भाकपा माले - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

जनता के सवाल पर ब्लॉक व तहसील प्रशासन संवेदनहीन:भाकपा माले




रिपोर्टर- अमित कुमार सकलडीहा चन्दौली
 सकलडीहा भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में सलेमपुर गांव में शनिवार को दसवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान ब्लॉक प्रशासन और तहसील प्रशासन द्वारा हो रहे ग्रामीणों के शोषण व अनदेखी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की आन्दोलनकारियों ने घोषणा किया।

धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के कहा कि जनता की मौलिक अधिकार शौचालय, नाली, खंडजा, मनरेगा मजदूरी, पेंशन, गरीबों को आवंटन आदि के नाम पर ब्लॉक और तहसील प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है । ग्राम सभा सलेमपुर में 600 मीटर इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया गया।  मौके पर 40 मीटर ही इंटरलॉकिंग हुई,और इंटरलॉकिंग क्यों नहीं हुई । जनता इसका जवाब मांग रही है । ओलावृष्टि से किसानों की फसल 90 प्रतिशत बर्बाद हो गई है । बर्बाद फसल का मुआवजा सरकार को ₹तीस हजार प्रति एकड़ के हिसाब से देने की मांग किया। यदि सरकार मुआवजे के नाम पर कोरम पूरा करती है तो इसके लिए किसानों को आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए । वक्ताओं ने जब तक  मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना जारी रहेगा । धरना में रामजीत ,शिवपूजन ,रामराज ,मदन, चिखुरी, महेंद्र, रामविलास, पप्पू ,दुलारी देवी ,गुड्डी देवी, चंपा देवी ,दरोगा ,मयंक ,जोखू ,नगीना ,गिरजा देवी ,इतवारी देवी, मुन्नीलाल आदि लोग उपस्थित रहे।  संचालन कामरेड उमा चौहान व अध्यक्षता कामरेड तूफानी गौड़ ने किया
                           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages