रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा
चंदौली जनजाति धन्यवाद जनसभा में आए मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजाति मंत्री विशेश्वर टूडू को अखिल भारतीय आदिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय रामजी सिंह गोंड ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से उत्तर प्रदेश के जनजाति समाज के विकास हेतु 9 सूत्री मांग पत्र को देते हुए कहा कि अखिल भारतीय कुंड आदिवासी संघ नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में निवासरत आदिवासी समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उसके चतुर्दिक विकास के लिए सत सम्मान निम्नलिखित मांग प्रस्तुत कर रहे हैं।
1-उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र जनजाति आयोग का गठन किया जाए।
2-उत्तर प्रदेश के 17 जनपद जनजाति बाहुल्य ता वाले जनपद में जनजाति कल्याण अधिकारी की नियुक्ति एवं कार्यालय स्थापित होना चाहिए।
3-उत्तर प्रदेश के जन जातियों के आरक्षण का निर्धारण क्रमानुसार प्रथम स्थान पर होना चाहिए।
4-उत्तर प्रदेश में जनजातियों की आबादी का संज्ञान लेकर जनजातियों के शैक्षणिक राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक आरक्षण दो पर्सेंट से बढ़ाकर 7: 50 पर्सेंट किया जाए।
5-उत्तर प्रदेश में जनजातियों के लिए वर्तमान में विधानसभा की 2 सीट आरक्षित है 2 परसेंट आरक्षण के आधार पर विधानसभा में 8 सीट और लोकसभा में 2 सीट का आरक्षण सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जाए।
6-उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली कुशीनगर भदोही व संत कबीर नगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत के चुनाव में जनजाति समाज का आरक्षण निर्धारित किया जाए।
7-उत्तर प्रदेश के नवसृजित चार जनपद चंदौली ,भदोही, कुशीनगर ,संत कबीर नगर में गोंड जनजाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति ड्रेस मटेरियल व साइकिल हेतु समुचित ओजट का प्रदान किया जाए।
8-जनजाति समाज के आवास विहीन परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर चयन कर कोटा निर्धारित होना चाहिए। 9-वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं नियम 2007 के अनुसार राज्य जिला प्रखंड व ग्रामसभा स्तर पर 1 समितियों का गठन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा आदेश निर्गत होना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें