चन्दौली जनपद के धानापुर शहीदी धरती एक ऐतिहासिक धरती मानी जाती है शहीदी धरती धानापुर की पावन तपोभूमि सिद्घपीठ धाम खड़ान में श्री 1008 परमहंस बाबा प्रश्नदास जी महाराज के समाधी पर बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बताते चले कि यहाँ की तपोभूमि सिद्धपीठ धाम खड़ान में भारत की खूबसूरती के साथ ही हिंदू ,मुस्लिम एकता का मिशाल पेश करते हुए अहिकौरा गांव निवासी मुनक्का असलम ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बाबा प्रसन्नदास जी महाराज के पावन समाधी पर पहुच कर हरिकीर्तन कराया।वही धानापुर क्षेत्र से सटे खड़ान,कांधरपुर सहित अन्य आस पास के गांवों के भजन कीर्तन प्रेमि मौके पर पहुच कर कीर्तन किया।जिससे भारतीय सामाजिक एकता का मिशाल पेश किया।
इस दौरान धानापुर जिला पंचायत अंजनी सिंह ने बताया कि यह एक ऐसा सिद्घपीठ धाम है जो तपोभूमि जहां बाबा प्रसन्नदास जी महाराज की समाधी पर हिंदू मुस्लिम सभी धर्मों के लोग दर्शन करते हैं व मन्नते भी मांगते हैं।इस समाधी स्थल पर बीते वर्षों में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह द्वारा हिंदू मुस्लिम कन्याओं का अपने अपने रीति रिवाज़ के अनुसार विवाह संपन्न कराके हिंदू मुस्लिम एकता का मिशाल पेश कर चुके हैं ।भारतीय संस्कृति एवं भाईचारे को मज़बूत बनाने का उदाहरण पेश किया था।वही सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन में किसी तरह का कोइ भी जाति धर्म मजहब का भेद भाव न रहा ।इस मौके पर जयभान पांडे,सदानंद खरवार, विश्वनाथ खरवार, हरिचरन गोंड,सरकार शर्मा,मुन्नी विश्वकर्मा ,पन्ना विश्वकर्मा,अश्वनी सिंह,पप्पू शैलेंद्र सिंह,सहित एडवोकेट उमा गोंड,अन्य सम्मानित सहयोगी व ग्रामीणों मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें