स्मार्ट वॉच लगाकर व सीरीज के साथ परीक्षा दे रहे चार नकलची धराये - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023

स्मार्ट वॉच लगाकर व सीरीज के साथ परीक्षा दे रहे चार नकलची धराये


रिपोर्टर /अमित कुमार


सकलडीहा सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को एलएलबी फर्स्ट समेस्टर की परीक्षा हुई । जांच पड़ताल के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने द्वितीय पाली में चार नकलची पकड़े गये। पकड़े गये दो नकलची स्मार्ट वॉच दो के पास सीरीज पकड़ा गया। पकड़े गये नकलची को परीक्षा नियमावली के तहत रीस्टीकेशन किया गया।

विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा 2023 के क्रम में परीक्षा केंद्र सकलडीहा पीजी कॉलेज पर एलएलबी फर्स्ट समेस्टर की परीक्षा हो रही थी। द्वितीय पाली के दौरान सहायक केन्द्राध्यक्ष प्रो उदय शंकर झा एवं आंतरिक उड़ाका दल के डॉक्टर संदीप सिंह, डॉक्टर पवन कुमार ओझा, डॉक्टर अभय कुमार वर्मा,अखिलेश पांडे ने सघन जांच के दौरान 2 परीक्षार्थी स्मार्ट वॉच लगाकर नकल का प्रयास करते हुए पकड़े गए। तथा 2 परीक्षार्थी के पास  सीरीज के साथ नकल करते पकड़े गए। पकड़े गए छात्रों की रिपोर्ट तत्काल केंद्र अध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे जी को दी गई । जिन्होंने तत्काल परीक्षा नियमावली के क्रम में उनका रीस्टीकेशन कर इसकी सूचना विश्वविद्यालय को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेज दी। प्राचार्य प्रेाफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि नकल विहिन परीक्षा कराने को लेकर कॉलेज प्रशासन को सख्त निर्देश है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages