रिपोर्टर /अमित कुमार
सकलडीहा सलेमपुर में विभिन्न मांगों को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा और भाकपा माले का संयुक्त धरना 22 वें दिन गुरूवार को भी जारी रहा। समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रशासन का प्रतीकात्मक पूतला दहन की चेतावनी दिया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन के बल पर अराजक तत्व धरना प्रदर्शन को समाप्त करने की साजिश रच रहे है। कहा कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान, पट्टा आवंटन के नाम पर हुई लाखों की वसूली वापस कराने व व्यायामशाला व शौचालय बनवाने और बिजली विभाग की ओर फर्जी बिल पर रोक लगाने की मांग किया।
जिला पंचायत द्वारा आधा अधूरा इंटर लॉकिंग कार्य को पूरा कराने की मांग किया। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को चेताया कि धरना स्थल पर महिला व ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार हुआ तो इसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। इसके पूर्व वक्ताओं ने इस मौके पर धरने पर विरोध जताने वालों में कामरेड तूफानी गोंड, तेजू राय,शिवपूजन चौहान कवी,राजू चौहान, मदन चौहान, दीपक चौहान, सचिन,चंपा , चमेली देवी,सुशीला देवी,गुड्डी देवी,दुलारी देवी,रामजीत चौहान,कलावती देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता कामरेड जीऊत शर्मा संचालन कामरेड मुन्नीलाल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें