बुजुर्ग ने क्षेत्रीय दरोगा के खिलाफ सीओ से किया शिकायत - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

बुजुर्ग ने क्षेत्रीय दरोगा के खिलाफ सीओ से किया शिकायत

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा
चन्दौली सकलडीहा मंगलवार को सीओ राजेश कुमार राय से चतुर्भजपुर गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग सीताराम राय ने गुहार लगाया कि क्षेत्रीय दरोगा के द्वारा शिकायत करने पर उल्टा दुव्यवहार किया गया। जिसकी वजह से पीड़ित का परिवार डर व सहमा हुआ है। दो दिन पूर्व सीताराम राय के जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा मिटृी गिराया जा रहा था। जिसकी शिकायत 112 नम्बर को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों को कोतवाली बुलाया। लेकिन कुछ घंटो बाद पहुंचे क्षेत्रीय दरोगा ने पीड़ित पर ही जोर जबरदस्ती का दबाव बनाते हुए।दुव्यवहार करने पर उतारु हो गए।जिसके बाद से डर सहमा पीड़ित बुजुर्ग सीओ से शिकायत किया।मामले में सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत को लेकर जांच किया जा रहा है।पहले भी क्षेेत्रीय दरोगा की कई शिकायत आ चुकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages