चन्दौली सकलडीहा भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में सलेमपुर गांव में मंगलवार को तेरहवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। सलेमपुर नहर से महेंद्र चौहान के घर तक 600 मीटर इंटरलॉकिंग रोड के लोकार्पण का भाजपा सांसद जवाब दो, मनरेगा मजदूरों के बकाया पचास हजार मजदूरी का भुगतान करो, दशकों से चल रहा अखाड़ा पर व्यायामशाला का निर्माण कराओ कई दशकों से आबाद गरीब परिवारों का नाम खसरा खतौनी में दर्ज करो,भूमिहीन किसानों को कृषि पट्टा दो,सलेमपुर चौहान बस्ती में बारात घर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराओ,बेमौसम बरसात से हुई किसानों के नुकसान का मुआवजा की मांग किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता कामरेड शशिकांत सिंह ने कहा कि प्रदेश को गढृा मुक्त करने की घोषणा करने वाली भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर में 600 मीटर रोड के लोकार्पण का बोर्ड लगा कर दो हजार अट्ठारह उन्नीस राज्य वित्त का पैसा लेकर फरार है, विकास के नाम पर सलेमपुर इंटरलॉकिंग रोड के भ्रष्टाचार का जवाब जिला प्रशासन को देना होगा।
इसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए। भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों का संज्ञान प्रदेश की कुर्सी पर बैठी योगी सरकार को लेना होगा, मनरेगा कानून का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाना ही कानून की मांग है। भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा का धरना मांगों को पूरा होने तक जारी रहेगा। कामरेड तूफानीगोंड, राजू चौहान,रामराज चौहान,रामजीत चौहान,चेखुरी चौहान,दुलारी देवी,अतवारी देवी,चंद्रावती देवी,गुड़िया देवी,नगीना देवी,कलावती देवी,हनसा देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।अध्यक्षता कामरेड मुनीलाल व संचालन भाकपा माले ब्लॉक सचिव उमा चौहान ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें