रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा
चन्दौली सकलडीहा स्कूल चलो अभियान तहत प्राथमिक विद्यालय मड़ैया प्रधानाध्यापक निठोहर सत्यार्थी व ग्राम प्रधान रविकांत यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में छात्र -छात्राओं ने स्लोगन पर लिखे आधी रोटी खाएंगे- स्कूल जरूर जाएंगे, दीप जलाएंगे- देश बनाएंगे, मिड डे मील खाएंगे- स्कूल में जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ- स्कूल में जाकर नाम लिखाओ, प्राइवेट से मुंह मोड़ो ,सरकारी से नाता जोड़ो स्लोगन लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस अवसर पर जितेंद्र मौर्य,संतोष सिंह यादव,पूनम वर्मा,निरमा,पार्वती देवी,रीता देवी,इत्यादि रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें