पांच दिन बाद भी लापता व्यापारी को ढूढने में पुलिस प्रशासन नाकाम - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

पांच दिन बाद भी लापता व्यापारी को ढूढने में पुलिस प्रशासन नाकाम

रिपोर्टर /अमित कुमार सकलडीहा
चन्दौली सकलडीहा
कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी व पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी का जवान बेटा सुमित रस्तोगी बीते पांच दिनों से लापता है। तमाम संशाधन होने के सौ घंटे बाद भी लापता व्यापारी तो दूर मोबाइल और बाइक दो अलग अलग स्थान पर कैसे पहुंची । इसका भी कोतवाली पुलिस खुलासा नही कर पा रही है । जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ने लगा है। वही सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व्यापारी के घर पहुंचकर एसपी से व्यापारी के सकुशल बरामदगी की मांग किया है। वही परिजन किसी अनहोनी को लेकर खौफजदा हैं।
कस्बा के कपड़ा व्यवसायी प्रेमशंकर रस्तोगी के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र सुमित रस्तोगी विभिन्न कंपनियों का कोल डिंक्स व पानी की सप्लाई करता है। छोटा बेटा गोलू रस्तोगी कपड़ा की दुकान चलता है। बीते बुधवार की  शाम छ: बजे घर से तगादा पर निकला। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गये। अगले दिन गुरूवार की सुबह टिमिलपुर गांव के तरफ  मोबाइल पाकर एक युवक लापता व्यापारी के घर पहुंचा देता है। कुछ देर बाद संघती रिंग रोड के नीचे लावारिश हालत में व्यापारी की बाइक बरामद होने की सूचना मिलती है। गाड़ी के डिग्गी में व्यापारी का एटीएम, आधार कार्ड और गाड़ी का चाभी भी बरामद हो जाता है। लेकिन सौ घंटे बाद दर्जनों सीसी कैमरा खंगालने के बाद भी लापता व्यापारी का पता तो दूर मोबाइल और बाइक अलग अलग स्थान पर कैसे पहुंच गयी। जिसे लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस की कोरमपूर्ति को लेकर व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है। व्यापारियों ने बैठकर धरना प्रदर्शन और आन्दोलन की चेतावनी दिया है।उधर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि दिन रात व्यापारी के बारे में पता लगाया जा रहा है। शीध्र ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
आये दिन घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत
पिछले दिनों पुलिस पीकेट से चंद दूरी पर दुर्गापुर तिराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डिंग मटैरियल कारोबारी को गोली मारकर बाइक लूट लिया। महीनों दिन कोतवाली पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी रही। इस मामले में हल्का दरोगा को निलंबित और कोतवाल को हटा दिया गया था। पुन: कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी के जवान बेटे के पांच दिन से लापता होने से व्यापारियों में दहशत है। सपा नेता से लेकर व्यापारी लामबंद होने लगे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages