ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का डेढ गुना मुआवजा दे सरकार - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का डेढ गुना मुआवजा दे सरकार

रिपोर्टर /अमित कुमार सकलडीहा
चन्दौली सकलडीहा
भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में सलेमपुर गांव में रविवार को ग्यारहवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान ब्लॉक प्रशासन और तहसील प्रशासन द्वारा हो रहे ग्रामीणों के शोषण व अनदेखी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की आन्दोलनकारियों ने घोषणा की धरने को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के कामरेड तूफानी गौड़ ने कहां की तहसील प्रशासन व ब्लॉक संवेदनहीन बना हुआ है। किसान हित की बात करने वाली सरकार ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसलों का मुआवजा देने में हीला हवाली कर रही है। किसानों के सामने रोटी खाने की समस्या खड़ी होगयी है। महिलाओं ने लागत मूल्य का डेढ़ गुना मुआवजा दिलाने की मांग किया है। इसके अलावा जिलापंचायत से अधूरी मार्ग को पूरा कराने व जनता की मौलिक अधिकार शौचालय,नाली,खंडजा,मनरेगा मजदूरी,पेंशन,गरीबों को आवंटन और बिजली विभाग की मनमानी शोषण और वसूली पर रोक लगाने की मांग किया।इस मौके पर धरने में रमेश राय, राजू चौहान, रामलाल, रामराज, शिवपूजन ,संजय चौहान ,मदन चौहान ,इंद्रावती देवी, धनोता देवी, चिखुरी, कलावती देवी,चंपा देवी,मनसा देवी,विद्या देवी,दुलारी देवी,नगीना देवी,गुड्डी देवी, राधा देवी, इतवारी देवी आदि लोग मौजूद थे संचालन कामरेड मुन्नीलाल अध्यक्षता कामरेड उमानाथ चौहान ने किया।
                                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages