महिला और पुरूष के लिये तहसील में बनेगा सामुदायिक शौचालय - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 8 अप्रैल 2023

महिला और पुरूष के लिये तहसील में बनेगा सामुदायिक शौचालय



रिपोर्टर अमित कुमार

सकलडीहा लम्बे समय से तहसील परिसर में महिला और पुरूष का संयुक्त रूप से सामुदायिक शौचालय बनवाने की अधिवक्ता सहित वादकारी एसडीएम से मांग कर रहे थे। उपजिलाधिकारी मनोज पाठक की पहल पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में शौचालय और फिल्टर युक्त शीतल पेयजल उपकरण के लिये 12 लाख 42 हजार रूपया जारी कर दिया है। इसके निर्माण से तहसील के अधिवक्ता सहित राजस्व कर्मियों को काफी राहत मिलेगा।

तहसील में शौचालय के अभाव में राजस्व कर्मियों से लेकर अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। यहां तक तहसील में आने वाली महिलाओं को भी काफी समस्या होती है। बीते दिनों ग्राम सभा की ओर से तहसील परिसर में संचालित शौचालय का सुंदरीकरण के नाम पर कोरमपूर्ति किया गया। शौचालय बंद होने व पानी गिरने के कारण अधिवक्ता भवन के समीप जलभरॉव की स्थिती हो जाती है। जिसे लेकर अधिवक्ता एसडीएम से शौचालय निर्माण की मांग किया था। 

एसडीएम के पहल पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में महिला और पुरूष के लिये शौचालय और फिल्टर युक्त शीतल पेयजल उपकरण के लिये 12 लाख 42 हजार रूपया जारी कर दिया है। इस बाबत एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि 12 लाख 75 में तहसील में शौचालय व फिल्टर युक्त शीतल पेयजल उपकरण लगाया जायेगा। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा 12 लाख 42 हजार रूपया जारी कर दिया गया है। शीध्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा अलग से शीतल वॉटर फ्रीज भी लगाया जायेगा।

तहसील सहित तीन स्थलों पर लगा हाईमास्ट
तहसील और सीओ परिसर से लेकर सम्मे मांता मंदिर और दुर्गा मंदिर से लेकर कॉलेज रोड दुधिया रोशनी से जगमग होगा। एसडीएम और बीडीओ के पहल पर ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधान के सहयोग से शुक्रवार की देर शाम को तहसील सहित तीन स्थलों पर हाईमास्ट लगाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages