सकलडीहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने शासन की ओर से मिल रही स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधा लाभ का विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर भाजयुमों की ओर से स्थापना दिवसकी उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय सप्ताह के तौर पर ग्रामीणों को जागरूक करनेका पहल किया गया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के टेबल लगाए गए थे जिसमें विभिन्न तरह की जांच कराते हुए 125 लाभार्थियों ने अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अवधेश सिंह ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा ने कहा कि डबल ईंजन की सरकार में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से लेकर विभिन्न प्रकार की चलायी जा रही चिकित्सकी व स्वास्थ्य सुविधा का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।
वही सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव बगैर भेदभाव से सबको सरकार की योजना का लाभ दिलाने के लिये स्वास्थ्य विभाग दृढ़ संकल्पित है। अंत में विशिष्ट अतिथि अमीत तिवारी भाजयुमो जिलामंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित सामाजिक सप्ताह के तौर कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा0संजय यादव, डा0 एलबी शर्मा, डा0बीके प्रसाद, डा0संजीव जायसवाल, डा0श्वेता गौतम, डॉ मनोज सिंह , बीसीपीएम शाहिद अंसारी ,वीपीएम उपेंद्र कुमार सिंह, संतोष राय, पूनम देवी, सोनम ,ज्योति ,अमन रघुवंशी, डीके सिंह ,प्रशांत सिंह ,रितेश तिवारी,अनूप सिंह ,गुड्डू सिंह,पवन चौहान, प्रीति पांडे,अलका राय ,मनोज सेठ,शशांक जायसवाल, सहित अन्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें