रिपोर्टर /अमित कुमार सकलडीहा
सकलडीहा कस्बा के पूर्व प्रधान व व्यापारी नेता प्रेमशंकर रस्तोगी का 32 वर्षीय पुत्र सुमित रस्तोगी बीते सात दिन पूर्व तगादा के दौरान घर से लापता होगया था। जिसे लेकर व्यापारियों ने दुकाने बंद कर धरना प्रदर्शन दिया। धरना के दूसरे दिन बुधवार की देर रात बबुरी थाना क्षेत्र के मवैया गांव के समीप अचेत अवस्था से व्यापारी को पुलिस ने बरामद किया। पूछताथ के बाद गुरूवार की देर रात व्यापारी को कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सुर्पुद कर दिया। व्यापारी के देर रात घर पहुंचने पर परिजनों ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद और पुलिस प्रशासन व व्यापारियों का आभार जताया।
कस्बा के व्यापारी प्रेमशंकर रस्तोगी के दो पुत्र सुमित रस्तोगी और गोलू रस्तोगी है। गोलू रस्तोगी कपड़े का कारोबार देखता है। वही बड़ा भाई सुमित रस्तोगी कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न कंपनी का पेयजल सप्लाई करता है। बीते बुधवार को शाम को घर से तगादा पर निकला हुआ था। रात तक वापस घर नही आने पर परिजन परेशान थे। गुरूवार को सुबह टिमिलपुर एक दुकान से मोबाइल और संघती रिंग रोड के पास बाइक बरामद हुई। जिसे लेकर परिजन परेशान हो गये थे।
परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस की टीम युवक का लोकेशन व बरामदगी को लेकर जुट गयी। छह दिन बाद भी युवक का पता नही होने पर व्यापारियों ने दुकाने बंद कर धरना प्रदर्शन किया। धरना के दूसरे दिन बुधवार की देर रात को बबुरी थाना क्षेत्र मवैया गांव के समीप अचेत अवस्था में व्यापारी के मिलने पर सनसनी फैल गयी। पूछताछ के बाद गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सौप दिया। पिता प्रेमशंकर रस्तोगी, माता राधिका रस्तोगी, भाई शिवम रस्तोगी सहित परिजनों ने केन्द्रीयमंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सीओ राजेश कुमार राय सहित कोतवाली पुलिस व व्यापारियों का आभार जताया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें