रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा
चन्दौली | सकलडीहा कस्बा के पूर्व प्रधान व व्यापारी नेता प्रेमशंकर रस्तोगी का 32 वर्षीय पुत्र सुमित रस्तोगी बीते सात दिन पूर्व तगादा के दौरान घर से लापता होगया था। जिसे लेकर व्यापारियों ने दुकाने बंद कर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार राय ने एक सप्ताह के अंदर व्यापारी को बरामद करने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया था।
बुधवार की देर रात बबुरी थाना क्षेत्र के मवैया गांव के समीप अचेत अवस्था से सुमित रस्तोगी के होने की पुष्टि पुलिस के द्वारा किया गया। गुरूवार की सुबह लापता व्यापारी के मिलने की खबर मिलते ही परिजन सहित व्यापारी बबुरी थाना पहुंच गये। लेकिन देर शाम तक व्यापारी को पुलिस द्वारा छोड़े नही जाने पर परिजन परेशान है।
व्यापारी का बेटा और भाई कोतवाली पहुंचकर भाई को घर भेजने की गुहार लगाया। उधर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।कस्बा के व्यापारी प्रेमशंकर रस्तोगी के दो पुत्र सुमित रस्तोगी और गोलू रस्तोगी है। गोलू रस्तोगी कपड़े का कारोबार देखता है। वही बड़ा भाई सुमित रस्तोगी कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न कंपनी का पेयजल सप्लाई करता है। बीते बुधवार को शाम को घर से तगादा पर निकला हुआ था। रात तक वापस घर नही आने पर परिजन परेशान थे।
बृहस्पतिवार को सुबह टिमिलपुर एक दुकान से मोबाइल और संघती रिंग रोड के पास बाइक बरामद हुई। जिसे लेकर परिजन परेशान हो गये थे। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस की टीम युवक का लोकेशन व बरामदगी को लेकर जुट गयी। छह दिन बाद भी युवक का पता नही होने पर कोतवाली और सीओ कार्यालय पहुंचकर खुलासा की मांग करते हुए दूसरे दिन व्यापारियों ने दुकाने बंद कर धरना पर बैठ गये थे। बुधवार की देर रात ही बबुरी थाना क्षेत्र के मवैया गांव के समीप अचेत अवस्था में व्यापारी के मिलने पर सनसनी फैल गयी। लेकिन देर शाम तक घर नही आने पर परिजन परेशान है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें