चंदौली सकलडीहा कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी व पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी का बड़ा पुत्र आज लगभग 8 दिनों से देर शाम से ला पता था वही गुमशुदा युवा कोल्डड्रिंक व पानी व्यवसायी सुमित रस्तोगी 32 वर्षीय पुलिस को मिल गया हैं।पुलिस व्यापारी युवा के मिलने पर अब जाकर राहत की सांस तो जरूर ले रही है परंतु अभी पूछताछ में जो कहानी सामने आयी है वह पुलिस के गले नही उतर रही।लापता व्यापारी के घटना में लगी आधा दर्जन टीमों के पूछताछ करने में कई अलग अलग तरह के बयान सामने आ रहे है।अब बताते चलें कि बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास बबुरी थाना के मवैया गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति लापता युवक को देख तत्काल डायल 112 न0 पुलिस को फोन से सूचना दिया।वही सूचना के दौरान पीआरबी 112 पुलिस मौके पर तत्काल पहुच कर पूरे जानकारी लेते हुए सबसे पहले इसकी जानकारी लापता युवा के परिजनों को दे दिया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी दिया।जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,डीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह,व सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय पहुंच गए।वही तत्काल प्रतिष्ठित व्यापारी के 32 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार रस्तोगी को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पर ईलाज के लिए ले जाया गया।जहाँ प्राथमिक ईलाज के बाद पुलिस ने व्यापारी युवा को लेकर उस स्थल पर गयी जहाँ से वह पीआरबी को मिला था।लापता व्यापारी के मिलने की जानकारी अन्य टीम को भी दी गई जो इसमें लगाई गई थी।बबुरी थाने पर पुलिस जब घटना के विषय मे पूछताछ किया तो सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो पुलिस की हर टीम के पूछताछ में व्यापारी का कई अलग अलग तरह के बयान सामने आ रहे है जिससे पुलिस के गले नही उतर पा रही।इस घटना क्रम की जो बात व्यापारी ने बतायी और पुलिस को जो साक्ष्य मिला है उन सभी का कहीं तालमेल ही नही बैठ पा रहा है।वही अब पुलिस लापता व्यापारी को चन्दौली कोतवाली लाया गया है जहां अभी पूछ ताछ जारी बताया जा रहा है।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023
एक सप्ताह से गायब युवा व्यापारी के मिलने से पुलिस ने की राहत की सास
Tags
# sakaldiha
Share This
About Amit Kumar
sakaldiha
लेबल:
sakaldiha
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 10 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा
एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है।
विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190
इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें