निर्माणाधीन परियोजना को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे -जिलाधिकारी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 6 अप्रैल 2023

निर्माणाधीन परियोजना को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे -जिलाधिकारी

रिपोर्टर अमित कुमार सकलडीहा
चन्दौली जिलाधिकारी श्री निखिल टी फुंडे द्वारा बाबा अघोराचार्य कीनाराम अघोरपीठ में समेकित पर्यटन विभाग एव मल्टी परपज हाल व सांस्कृतिक पंडाल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजना पर तेजी से कार्य कराते हुए निर्धारित समयावधि के अंतर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान भी रखा जाए।इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने या शिथिलता या किसी तरह की लापरवाही तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाई तुरंत सुनिश्चित की जाएगी।
बाबा अघोराचार्य कीनाराम अघोर पीठ मठ में समेकित पर्यटन विकास एव अन्य कराए जा रहे कार्य व पूर्ण कर लिए गए कार्यों को भी देखा ।वही सौंदर्यीकरण कार्य को तेजी से करते हुए कहा कि वर्षा के पूर्व पूर्ण करा दिया जाय।जिलाधिकारी ने कार्यदाई एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन द्विवेदी,प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य संबन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages